प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 1 मार्च को 12वीं कक्षा के 80 हजार परीक्षार्थी देंगे अंग्रेजी विषय की परीक्षा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी। पहले दिन 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा प्रदेशभर में सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 तक आयोजित होगी

Feb 29, 2024 - 19:42
Feb 29, 2024 - 20:17
 0  11
प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 1 मार्च को 12वीं कक्षा के 80 हजार परीक्षार्थी देंगे अंग्रेजी विषय की परीक्षा

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     29-02-2024

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी। पहले दिन 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा प्रदेशभर में सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 तक आयोजित होगी। वार्षिक परीक्षा के लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में स्थापित किए गए 2258 के करीब विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन होगा। इस दौरान 80 हजार के करीब परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

यह परीक्षा सुबह 8:45 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए भी शिक्षा बोर्ड उड़नदस्तों के अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखेगा। इसके अलावा जिला मुख्यालय से भी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नकल करने वाले परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी। 

10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होंगी। इसमें पहले दिन गणित विषय की परीक्षा होगी, जबकि दसवीं कक्षा के लिए 95 हजार के करीब विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस बार राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षाएं भी नियमित परीक्षार्थियों के साथ आयोजित की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow