आजादी के 77वें  स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री ने ठोडो मैदान में फहराया तिरंगा 

आजादी के 77वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस का आयोजन सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में किया गया। देश की आजादी के इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा कर्नल धनीराम शांडिल ने शिरकत की

Aug 15, 2023 - 13:08
 0  9
आजादी के 77वें  स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री ने ठोडो मैदान में फहराया तिरंगा 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     15-08-2023

आजादी के 77वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस का आयोजन सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में किया गया। देश की आजादी के इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा कर्नल धनीराम शांडिल ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने ठीक 11:00 राष्ट्रीय ध्वजारोहण करके कार्यक्रम का शुभ्भारंभ किया। उन्होंने परेड निरीक्षण किया व मार्चपास्ट की सलामी ली। 
  
मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री डा धनीराम शांडिल ने अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए देश पर जीवन निछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्वांजलि अर्पित की । इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कल हुई त्रासदी पर भी दुख व्यक्त किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद हिमाचल प्रदेश ने अस्तित्व में आने के बाद प्रगति के अनेक आयाम स्थापित किए है। 

प्रदेश के लोगों के  अथक प्रयासों हिमाचल प्रदेश अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा हुआ है। स्वास्थ्य,मंत्री इस अवसर पर  प्रदेश के लोगों की खुशहाली के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। 

इस अवसर पर मुख्य संसदीय  संजय अवस्थी सहित कार्यक्रम में कई अतिथि भी उपस्थित रहे। अंत में मुख्यातिथि समाज में अनुकरणीय योगदान देने वाले  लोगों को सम्मानित किया व इस बार  प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से भारी जान माल के नुकसान के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन नहीं किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow