आपदा प्रभावित गांव को आधुनिक रूप से बसाया जाएगा : राम कुमार

ख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित साईं गांव को आधुनिक रूप में बसाया जाएगा

Jan 25, 2024 - 18:54
 0  7
आपदा प्रभावित गांव को आधुनिक रूप से बसाया जाएगा : राम कुमार

ग्राम पंचायत साईं में विभिन्न विकास कार्यो के लिए दिए 20 लाख रुपए

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     25-01-2024

मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित साईं गांव को आधुनिक रूप में बसाया जाएगा। राम कुमार आज दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत साई में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राम कुमार ने कहा कि गत वर्ष में आई आपदा के कारण साईं गांव में अत्याधिक नुकसान हुआ है और यहां के अनेक निवासियों के आवास क्षतिग्रस्त हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावितों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 4500 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज जारी किया है। 

आवास निर्माण के लिए नियमानुसार भूमि और धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावितों को आवास निर्माण के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध करवाने के लिए कार्यवाही अमल में लाएं।

प्रदेश सरकार संवेदनशील योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने के साथ-साथ जन-जन के घर-द्वार पर पहुंच कर समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में राज्य सरकार रोज़गार एवं स्वरोज़गार सृजन पर विशेष बल दे रही है। 

राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट अप योजना आरंभ की है। योजना के पहले चरण में 500 ई टैक्सी परमिट जारी किए जाएंगे। यह योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ युवाओं को निश्चित आय सुनिश्चित करने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के इंतकाल इत्यादि राजस्व कार्य करवाने के लिए आयोजित की गई लोक अदालतों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। केवल बद्दी तहसील में ही प्रथम लोक अदालत में 701 इंतकाल किए गए।

खण्ड कांग्रेस समिति दून के अध्यक्ष कुलतार सिंह, ग्राम पंचायत साईं के प्रधान मेहर चंद, उप प्रधान प्रेम चंद, पूर्व प्रधान नसीब चंद, विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन, बीबीएनडीए के उप मुख्य कार्यकारी नरेन्द्र आलुवालियां, उप पुलिस अधीक्षक बद्दी प्रियंाक गुप्ता, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow