तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई के चुनाव में कर्मजीत सिंह प्रधान पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में आज तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई के चुनाव में कर्मजीत सिंह को प्रधान के पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया .......

Jan 25, 2024 - 18:51
 0  9
तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई के चुनाव में कर्मजीत सिंह प्रधान पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     25-01-2024

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में आज तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई के चुनाव में कर्मजीत सिंह को प्रधान के पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। यह जानकारी राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रेस सचिव मोहिन्द्र कुमार ने दी।

मोहिन्द्र कुमार ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी संघ की वरिष्ठ उप प्रधान तेंजीन डोलमा, महासचिव महेश दत्त, संयुक्त सचिव रमेश कुमार शर्मा, वित्त सचिव सीमा शर्मा, मुख्य सलाहकार सुरेन्द्र ठाकुर तथा सलाहकार पूजा शर्मा को सलाहकार के पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।

इस अवसर पर पटवारी एवं कानूनगो संघ के राज्य अध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर तथा समूह अनुदेशक नेक राम ठाकुर सहित तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई के सदस्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow