एसपी सोलन गौरव सिंह ने ड्यूटी में कोताही बरतने पर दो पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड 

पुलिस थाना में तैनात दो पुलिस कर्मियों को सोलन जिला एसपी गौरव सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में अनियमिताओं के आरोप में सस्पेंड किया

Mar 4, 2024 - 13:47
 0  15
एसपी सोलन गौरव सिंह ने ड्यूटी में कोताही बरतने पर दो पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    04-03-2024

हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणु के प्रमुख पुलिस थाना में तैनात दो पुलिस कर्मियों को सोलन जिला एसपी गौरव सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में अनियमिताओं के आरोप में सस्पेंड किया गया है। 

जिला एसपी गौरव सिंह ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस टीम कुछ अहम् केसों पर कार्य कर रही है। इस सबमें दोनों पुलिसकर्मी, जो परवाणु थाना में तैनात थे, उनकी ड्यूटी पर व इन्वेस्टिगेशन के दौरान कुछ अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर दोनों को सस्पेंड किया गया है।

हालांकि उन्होंने दोनों पुलिस कर्मियों का नाम बताने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि एसपी गौरव सिंह द्वारा जिला में फैले नशे को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस को कामयाबी भी हासिल हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow