उपलब्धि : डोगरा रेजीमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए पुरुषोत्तम लाल सेना में बने लेफ्टिनेंट

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के दूरदरज क्षेत्र कोलर गांव के पुरुषोत्तम लाल डोगरा रेजीमेंट में बतौर सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। जोकि अब सेना में लेफ्टिनेंट बन गए

Dec 9, 2023 - 19:55
 0  65
 उपलब्धि : डोगरा रेजीमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए पुरुषोत्तम लाल सेना में बने लेफ्टिनेंट

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    09-12-2023

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के दूरदरज क्षेत्र कोलर गांव के पुरुषोत्तम लाल डोगरा रेजीमेंट में बतौर सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। जोकि अब सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। पुरुषोत्तम असम रेजीमेंट में सेवाएं देंगे। 

साधारण परिवार में पले बड़े पुरुषोत्तम लाल सैनिक से अफसर के पद तक पहुंचे। इसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। उनके पिता बागवानी विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। 

कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे के किनारे बसे कोलर गांव के पुरुषोत्तम ने जमा दो की परीक्षा के बाद ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन अंतिम चरण में सफलता नहीं मिली। उन्होंने हार नहीं मानी और सिपाही की भर्ती में शामिल हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow