एसएफआई-एचपीयू ने यूनिवर्सिटी में बसों की कमी को लेकर वित्त अधिकारी से की मुलाकात 

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) एचपीयू ईकाई ने विश्वविद्यालय वित्त अधिकारी से मुलाकात की और उन्हें विश्वविद्यालय में पिछले काफी लंबे समय से बसों की कमी की समस्या को लेकर उनको ज्ञापन सौंपा

Mar 4, 2025 - 17:00
 0  48
एसएफआई-एचपीयू ने यूनिवर्सिटी में बसों की कमी को लेकर वित्त अधिकारी से की मुलाकात 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-03-2025

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) एचपीयू ईकाई ने विश्वविद्यालय वित्त अधिकारी से मुलाकात की और उन्हें विश्वविद्यालय में पिछले काफी लंबे समय से बसों की कमी की समस्या को लेकर उनको ज्ञापन सौंपा।हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पास छात्रों की परिवहन की सुविधा के लिए कुल 6 बसें थी। लेकिन तीन बसों की अवधि समाप्त होने के चलते अब विश्वविद्यालय के पास केवल तीन बसें बची हैं। 

लेकिन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के परिवहन के लिए नई बसों को खरीदने के बजाए हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन निगम (HRTC) की दो बसों को किराए पर लेकर छात्रों की परिवहन की सुविधा को पूरी कर रहा है। इन बसों में सामान्य क्षमता से ज्यादा छात्र परिवहन कर रहे हैं जिसके चलते सैकड़ो छात्रों को विश्वविद्यालय आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

गौरतलब है कि इन दो बसों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को हर महीने चार लाख रुपए देने पड़ रहे हैं। इस एफ आई पिछले लंबे समय से बसों की कमी को लेकर प्रशासन के समक्ष आवाज उठाती आई है। पिछले साल भी इस एफ आई ने बसों की कमी को लेकर विश्वविद्यालय कुल सचिव  को ज्ञापन सौंपा था। 

जिसके जवाब में विश्वविद्यालय वित्त अधिकारी ने यह आश्वासन दिया था की शीतकालीन अवकाश के दौरान विश्वविद्यालय में  बसों की कमी को पूरा कर दिया जाएगा । लेकिन इसके बावजूद कोई भी नई बस विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों के लिए नहीं खरीदी गई। इस एफ आई ने कुल सचिव के सामने प्रशासन की बसों को खरीदने में सुस्ती की कड़ी आलोचना की। 

एसएफ आई ने चेतावनी दी कि अगर विश्वविद्यालय में बसों की समस्या को जल्द नहीं सुलझाया  तो एस एफ आई छात्रों की दिक्कतों को लेकर उनको संगठित करेगी और एक बड़े आंदोलन का निर्माण करेगी। इस आंदोलन का जिम्मेदार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन खुद होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />