करोड़ों की राशि से सिविल अस्पताल पांवटा में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का होगा निर्माण

केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत हेल्प फास्ट्रक्चर मिशन के तहत सिविल सिरमौर जिला के  सिविल अस्पताल पांवटा में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा

Dec 16, 2023 - 11:42
 0  51
करोड़ों की राशि से सिविल अस्पताल पांवटा में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का होगा निर्माण

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     16-12-2023

केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत हेल्प फास्ट्रक्चर मिशन के तहत सिविल सिरमौर जिला के  सिविल अस्पताल पांवटा में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। जिस पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जाएगी जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

पांवटा साहिब सिविल अस्पताल के SMO डॉक्टर अमिताभ जैन ने बताया कि देश के 602 जिलों का चयन क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक बनाने के लिए किया गया है और सिरमौर जिला में इसके लिए पांवटा साहिब सिविल हॉस्पिटल का चयन हुआ है। 

उन्होंने कहा कि क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक में 50 बिस्तरों की सुविधा होगी जिसमें आईसीयू ,आइसोलेशन वार्ड सहित आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं से लैस कई वार्ड बनाए जाएंगे।

डॉक्टर अमिताभ जैन ने बताया कि क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक के निर्माण पर 23 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी। जिसमें से 16 करोड रुपए सिविल वर्क पर खर्च किए जाएंगे। जबकि बाकी पैसों से आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के लिए स्टाफ का भी प्रावधान किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow