खुशखबरी : 24 दिसंबर से कालका-शिमला हेरिटेज रेल ट्रैक पर चलेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन

विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन सात कोच की होगी। उत्तर भारत रेलवे विभाग हॉलीडे स्पेशल ट्रेन को 24 दिसंबर से चलाने की तैयारी में जुटा है। 25 जनवरी तक इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे प्रबंधन ट्रेन की टाइमिंग निर्धारित करने में जुट गया

Dec 8, 2023 - 12:09
Dec 8, 2023 - 12:31
 0  15
खुशखबरी : 24 दिसंबर से कालका-शिमला हेरिटेज रेल ट्रैक पर चलेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन

यंगवार्ता न्यूज़ -  सोलन  08-12-2023

विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन सात कोच की होगी। उत्तर भारत रेलवे विभाग हॉलीडे स्पेशल ट्रेन को 24 दिसंबर से चलाने की तैयारी में जुटा है। 25 जनवरी तक इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे प्रबंधन ट्रेन की टाइमिंग निर्धारित करने में जुट गया है। आपदा के चलते रेल मार्ग से आवाजाही करने के लिए सैलानियों की संख्या कम हो गई थी। 

लेकिन दुर्गा पूजा के बाद संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बंगाल, इंग्लैंड, महाराष्ट्र, दिल्ली से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। कालका से शिमला के लिए ट्रेनें पैक हैं। हालांकि शिमला से कालका जाने में यात्रियों की संख्या कम है। क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए हजारों की संख्या में सैलानी हिल्स क्वीन शिमला पहुंचते है। सैलानियों की सुविधा के लिए हर वर्ष हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाता है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर सैलानियों की अधिक संख्या होने की उम्मीद है। 

इससे पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। अम्बाला मंडल के डीआरएम मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि कालका- शिमला रेलमार्ग पर क्रिसमस और न्यू ईयर पर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन सात कोच की होगी। 24 दिसंबर से इसे चलाने की तैयारी है। पांच जनवरी तक हॉलीडे स्पेशल का संचालन होगा। उन्होंने कहा कि कालका शिमला रेलमार्ग पर मौजूदा समय में छह ट्रेनों का संचालन हो रहा है। कालका से शिमला के लिए पहली ट्रेन 52457 सुबह 03:45 बजे और कालका से 52458 ट्रेन सुबह 10.55 बजे रवाना होती है। 

04506 ट्रेन सुबह 04:45 बजे चलती है और वापसी में 04505 ट्रेन दोपहर 02:15 बजे कालका के लिए रवाना होती है। कालका से 52451 ट्रेन सुबह 05:45 बजे चलती है और वापसी में 52452 ट्रेन शाम 05:25 बजे रवाना होती है। 52453 ट्रेन सुबह 06:20 बजे चलकर वापसी में 52454 ट्रेन शाम 05:45 बजे रवाना होती है। 

52459 ट्रेन सुबह 07:00 बजे चलकर वापसी में शिमला से कालका के लिए 52460 ट्रेन दोपहर 03:50 बजे रवाना होती है। 52455 ट्रेन दोपहर 12:10 बजे चलती है और वापसी में शिमला से 52456 ट्रेन शाम 06:30 बजे रवाना होती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow