खेतीबाड़ी की आधुनिक तकनीक सीखने जापान जाएंगे, हिमाचल के डेढ़ सौ युवा किसान 

हिमाचल प्रदेश के डेढ़ सौ युवा किसान खेतीबाड़ी की आधुनिक तकनीक सीखने जापान जाएंगे। हर साल अलग-अलग बैच में युवा जापान जाकर आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण लेंगे। जापान सरकार की एजेंसी जाइका से इस विदेश दौरे का वित्त पोषण होगा

Jan 14, 2024 - 11:04
 0  15
खेतीबाड़ी की आधुनिक तकनीक सीखने जापान जाएंगे, हिमाचल के डेढ़ सौ युवा किसान 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     14-01-2024

हिमाचल प्रदेश के डेढ़ सौ युवा किसान खेतीबाड़ी की आधुनिक तकनीक सीखने जापान जाएंगे। हर साल अलग-अलग बैच में युवा जापान जाकर आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण लेंगे। जापान सरकार की एजेंसी जाइका से इस विदेश दौरे का वित्त पोषण होगा। 

जाइका के परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से राज्य के युवाओं को 600 करोड़ की स्टार्टअप योजना की तरह ही कृषि क्षेत्र से युवाओं को रोजगार देने की यह अनोखी और बड़ी पहल है। 

जाइका एचपीसीडीपी में हिमाचल सरकार के मीडिया सलाहकार राजेश्वर ठाकुर ने बताया कि सीएम सुक्खू का प्रयास है कि राज्य के किसानों की न्यूनतम इतनी मासिक आय सुनिश्चित हो कि यह परिवार आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते चले जाएं।

हाल ही में शिमला में हुई हिमाचल कृषि विकास समिति की कार्यसमिति की बैठक में युवा किसानों का इस तरह का प्रशिक्षण देने का यह निर्णय हुआ है।
परियोजना के अध्यक्ष एवं कृषि सचिव डॉ. सी पाल रासु ने इस योजना को स्वीकृति दे दी है। 

इसके तहत उन युवाओं को जापान में आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण देने के लिए भेजा जाएगा, जो इस परियोजना के तहत चिह्नित सिंचाई योजनाओं के क्षेत्र विशेष से संबंध रखते हों और इनके माता-पिता इन क्षेत्रों के तहत आने वाले इलाके के स्थायी निवासी होते हुए प्रगतिशील कृषक हों। 

यह युवा न्यूनतम दस जमा दो पढ़े हों और कृषि व्यवसाय में अपना करियर बनाने के इच्छुक हों। 2026 तक अलग-अलग बैच में करीब डेढ़ सौ युवाओं को सरकार जापान भेजेगी। इनका शुरुआती चयन परियोजना की ओर से तैयार किए गए मानकों पर राज्य कौशल विकास निगम की ओर से किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow