घर-द्वार पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं , शहरों में खुलेंगे 40 हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर : मुख्यमंत्री 

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए सरकार प्रदेश भर में 40 शहरी स्वास्थ्य और वेलनेस सेंटर स्थापित करने पर विचार कर रही है। ये केंद्र राज्य के लोगों को घर-द्वार के समीप आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में नई आशा की किरण साबित होंगे

Dec 8, 2023 - 18:19
 0  22
घर-द्वार पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं , शहरों में खुलेंगे 40 हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर : मुख्यमंत्री 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  08-12-2023

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए सरकार प्रदेश भर में 40 शहरी स्वास्थ्य और वेलनेस सेंटर स्थापित करने पर विचार कर रही है। ये केंद्र राज्य के लोगों को घर-द्वार के समीप आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में नई आशा की किरण साबित होंगे। प्रत्येक शहरी स्वास्थ्य और वेलनेस सेंटर में एक समर्पित स्वास्थ्य टीम होगी, जिसमें एक चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल होंगे। 
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का विस्तार और सुदृढ़ीकरण आवश्यक है। व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के महत्त्व पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल, मरीजों की संख्या और मृत्यु दर कम करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे दूसरे और तीसरे स्तर के इलाज की आवश्यकता कम होती है, जिससे उपचार पर होने वाला खर्च भी कम होता है। 
वर्तमान में एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 50 हजार व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। इस दूरदर्शी और महत्त्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य प्रत्येक शहरी स्वास्थ्य वेलनेस केंद्र द्वारा लगभग 20 हजार लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है, ताकि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow