जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 में मुख्य आरोपी उमा आजाद देर रात फिर गिरफ्तार

जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 में मुख्य आरोपी उमा आजाद को विजिलेंस ने देररात गिरफ्तार किया है। उमा आजाद सचिवालय क्लर्क भर्ती के मामले में न्यायिक हिरासत में

Feb 14, 2024 - 14:09
 0  40
जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 में मुख्य आरोपी उमा आजाद देर रात फिर गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    14-02-2024

जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 में मुख्य आरोपी उमा आजाद को विजिलेंस ने देररात गिरफ्तार किया है। उमा आजाद सचिवालय क्लर्क भर्ती के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रही थीं। जेओए आईटी 817 में गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उजा आजाद को तीन दिन के पुलिस रिमांड भेजा है। 

5 जून 2023 को पोस्ट कोड 817 में दर्ज एफआईआर में उमा आजाद के बेटे निखिल, पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर, आयोग के चालक व चपरासी, पूर्व सचिव का चालक समेत 12 आरोपी नामजद हैं। अब इस मामले में उमा आजाद को गिरफ्तार किया गया है। उमा का बेटा निखिल भी इस परीक्षा में अभ्यर्थी है जोकि मेरिट में रहा था। 

अब इस मामले में उमा आजाद की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में जांच एजेंसी ने आरोपी को अदालत में पेश किया है, जहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। एसपी विजिलेंस राहुल नाथ का कहना है कि आरोपी उमा आजाद को जेओए आईटी 817 में गिरफ्तार किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow