दर्दनाक : 33 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ से गिरने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

33 वर्षीय युवक की पेड़ से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। त्यौहार के मौके पर हुई घटना के बाद खुशी का माहौल मातम

Jan 12, 2024 - 14:57
 0  196
दर्दनाक : 33 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ से गिरने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

यंगवार्ता न्यूज़ - हरिपुरधार    12-01-2024

सिरमौर जनपद के हरिपुरधार क्षेत्र की डिमाईना पंचायत के गेहल गांव के 33 वर्षीय युवक की पेड़ से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। त्यौहार के मौके पर हुई घटना के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। 

जानकारी के मुताबिक सतपाल वीरवार सुबह जंगल में पत्तियों को लेने गया था कि अचानक पेड़ से नीचे खाई में गिर गया। घटना के बाद गांव के लोग तुरंत उसे हरिपुरधार सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी संगड़ाह में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

नायब तहसीलदार संतोष ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए फौरी राहत राशि प्रदान की। मृतक सतपाल अपने पीछे पत्नी, डेढ़ वर्षीय बेटे ध्रुव और तीन वर्षीय बेटी अन्वी छोड़ गया है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शौक़ की लहर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow