दर्दनाक :  HRTC रोहडू डिपो की बस के दुर्घनाग्रस्त, हादसे में चार लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर 

हिमाचल परिवहन निगम रोहडू डिपो की बस के दुर्घनाग्रस्त होने से चालक परिचालक सहित चार लोगों की मौत

Jun 21, 2024 - 18:24
 0  28
दर्दनाक :  HRTC रोहडू डिपो की बस के दुर्घनाग्रस्त, हादसे में चार लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-06-2024

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं लगातार सामने आ रही है। वहीं तहसील के तहत कुडडू से गिल्टाड़ी की ओर जा रही हिमाचल परिवहन निगम रोहडू डिपो की बस के दुर्घनाग्रस्त होने से चालक परिचालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

पुलिस प्रशासन की ओर से दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, परिवहन निगम की बस सुबह करीब छह बजे कुडडू से गिल्टाड़ी गांव के लिए रवाना हुई। बस में चालक-परिचालक सहित सात लोग सवार थे। करीब चार किलोमीटर चलने के बाद बस पहाड़ी में ऊपर वाली सड़क से लुढक कर नीचे की सड़क पर रूकी है।

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, दो ने अस्पताल पहुंचने से पहले दंम तोड़ा है। तीन लोगों को उपचार के लिए रोहडू अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतकों में चालक व परिचालक बताए जा रहे है। एसडीएम रोहडू ने मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण का पता नहीं चला है। एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने हादसे की पुष्टी की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow