दर्दनाक : टेंपो व थ्री व्हीलर के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में थ्री व्हीलर चालक की मौत

ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते रक्कड़ कॉलोनी में एक टेंपो व थ्री व्हीलर के बीच जोरदार भिड़ंत में 37 वर्षीय थ्री व्हीलर चालक की मौके पर ही मौत

Jul 31, 2024 - 13:36
 0  22
दर्दनाक : टेंपो व थ्री व्हीलर के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में थ्री व्हीलर चालक की मौत

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    31-07-2024

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते रक्कड़ कॉलोनी में एक टेंपो व थ्री व्हीलर के बीच जोरदार भिड़ंत में 37 वर्षीय थ्री व्हीलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।

मृतक की पहचान राजीव कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी अप्पर अरनियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow