दस महीनों में दस हज़ार नौकरी छीनकर , प्रदेश को सरकार ने दिया दस हज़ार करोड़ का क़र्ज़ : जयराम 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार का आर्थिक प्रबंधन मात्र दस महीने में ही चरमरा गया है। सरकार आए दिन मनमाना कर्ज ले रही है और मनमाने नियम लाकर प्रदेश के लोगों को परेशान कर रही है

Oct 15, 2023 - 21:28
 0  23
दस महीनों में दस हज़ार नौकरी छीनकर , प्रदेश को सरकार ने दिया दस हज़ार करोड़ का क़र्ज़ : जयराम 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  15-10-2023

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार का आर्थिक प्रबंधन मात्र दस महीने में ही चरमरा गया है। सरकार आए दिन मनमाना कर्ज ले रही है और मनमाने नियम लाकर प्रदेश के लोगों को परेशान कर रही है। चुनाव के पहले कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने दस गारंटियां दी थी, उनमें से एक भी पूरी नहीं की लेकिन दस महीने में प्रदेश के दस हज़ार लोगों की नौकरी छीनकर प्रदेश को दस हज़ार करोड़ का क़र्ज़ दे दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी में आम आदमी चलता है। एचआरटीसी का उद्देश्य सिर्फ़ पैसे कमाना नहीं है बल्कि जनता की सेवा करना है। क्योंकि यह हर आम आदमी को घर तक पहुंचाने का साधन है। यह हास्यास्पद स्थिति है महिला को बस में शादी के एल्बम का भी किराया देना पड़ा। 

दो लैपटॉप एक साथ लेकर चलने पर पूरी सीट का किराया देना पड़ रहा है। यह व्यावहारिक तौर पर मजाक बन गया है। एचआरटीसी कर्मियों को एक-एक महीने बाद वेतन दिया जा रहा है। यह ग़लत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा घाटे की दलील देना उचित नहीं है, जब बीजेपी की सरकार थी तो हमने भी समय पर वेतन दिया था। सरकार की प्राथमिकताएं तय होनी चाहिए। एक लाख लोगों को हर साल नौकरी देने का वादा करने वाली कांग्रेस ने आते ही दस हज़ार लोगों का रोजगार छीन लिया। दो हज़ार कोविड कर्मियों को छह माह का वेतन दिए बग़ैर ही बर्खास्त कर दिया। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा के समय में हिमाचल को केंद्र की ओर से सर्वाधिक मदद मिली। संसाधनों से लेकर नकद धनराशि रूप में अब तक के इतिहास में सबसे ज़्यादा मिली। मैं ख़ुद कई बार दिल्ली गया और गृहमंत्री समेत सभी प्रमुख नेताओं से बात कर हिमाचल के लिये अधिक से अधिक सहयोग देने का निवेदन किया। सहयोग आया, आगे और भी आएगा लेकिन मुख्यमंत्री ने केंद्र को सहयोग के लिए धन्यवाद तक नहीं दिया बल्कि केंद्र की ओर से मदद नहीं मिलने की बात की गई। यह कहना सर्वथा अनुचित है, मुख्यमंत्री सुक्खू को भगवान से डरना चाहिए। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत को आतंकवाद के खिलाफ हमेशा कड़ा रुख अपनाने की नीति पर ही काम करेगा। हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले में प्रधानमंत्री ने हमास की कड़े शब्दों निंदा की और स्पष्ट तौर पर इसराइल के साथ खड़े रहने की बात की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का क़द बहुत बड़ा है। आज हर वैश्विक संकट में विश्व भारत की तरफ संकट के निराकरण के उद्देश्य से देखता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow