दोस्त के साथ रिवालसर झील में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत 

रिवालसर झील में डूबने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जीवन पाल पुत्र खीमा राम गांव घरवासड़ा तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई

Jul 25, 2023 - 13:48
 0  28
दोस्त के साथ रिवालसर झील में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     25-07-2023

रिवालसर झील में डूबने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जीवन पाल पुत्र खीमा राम गांव घरवासड़ा तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई है। मृतक मां-बाप का इकलौता सहारा था और करीब छह महीने पहले उसकी शादी हुई थी। 

पुलिस व फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे के सर्च आपरेशन के बाद झील से युवक का शव बरामद किया। पुलिस को जांच में पता चला है कि युवक अपने दोस्त के साथ यहां आया था और नहाते वक्त पानी में समा गया।

स्थानीय युवकों ने उसे झील में डूबता देख पानी में कूद कर बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन तब तक वह झील की गहराई में समा चूका था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय गोताखोरों की मदद से झील में सर्च अभियान चलाया । 

डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया। बल्ह थाना प्रभारी सचिन हीरेमठ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रशासन के बार-बार जागरूक करने के बाद भी लोग नदी-नालों में नहाने के लिए उतर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow