पावंटा साहिब में त्यौहारी सीजन के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की बाजार में दबिश 

दिवाली पर्व नजदीक हैं जिसके लिए दुकाने तों सज गयी है। वहीं एक से बढ़कर एक मिठाइयाँ भी निकलने लगी हैं। जिनके साथ मिलवाट खोर गैंग भी सक्रिय

Nov 8, 2023 - 19:15
 0  12
पावंटा साहिब में त्यौहारी सीजन के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की बाजार में दबिश 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब      08-11-2023

दिवाली पर्व नजदीक हैं जिसके लिए दुकाने तों सज गयी है। वहीं एक से बढ़कर एक मिठाइयाँ भी निकलने लगी हैं। जिनके साथ मिलवाट खोर गैंग भी सक्रिय हो रहा हैं। साथ ही राशन से लेकर सब्जियों के दामों में गड़बड़झाला देखने को मिलेगा।

जिसके संदर्भ में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सिरमौर विजय ने बताया कि आज बुधवार को विभाग द्वारा 14 निरीक्षण विभिन्न नियंत्रण आदेशों के अंतर्गत किए गए।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नाहन तथा पावंटा साहिब में प्याज 53 रूपए प्रति किलो,आलू 18 रूपए, बैंगन 18 रूपए, फ्राशबीन 60 रूपए, भिंडी 20 रूपए, शिमला मिर्च 30 रूपए वा टमाटर के भाव 30 रुपए प्रति किलो पाए गए। निरीक्षण के दौरान कोई भी व्यापारी जिला दंडाधिकारी सिरमौर द्वारा निर्धारित लाभांश से अधिक लेता नही पाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow