पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है भाजपा , राजवन में हुआ हादसा हृदय विदारक : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांव राजवन का दौरा कर आपदा प्रभावितों से मिले और उनका हाल चाल जाना। इस हादसे में चार परिवार के दस लोग लापता हो गये थे जिनमे से 9 लोगों के शवों को अब तक बरामद किया किया जा चुका है। एक व्यक्ति की तलाश अभी तक नहीं हो पाई है

Aug 13, 2024 - 20:21
 0  61
पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है भाजपा , राजवन में हुआ हादसा हृदय विदारक : जयराम ठाकुर


यंगवार्ता न्यूज़ - मण्डी  13-08-2024

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांव राजवन का दौरा कर आपदा प्रभावितों से मिले और उनका हाल चाल जाना। इस हादसे में चार परिवार के दस लोग लापता हो गये थे जिनमे से 9 लोगों के शवों को अब तक बरामद किया किया जा चुका है। एक व्यक्ति की तलाश अभी तक नहीं हो पाई है। जबकि एक घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। जयराम ठाकुर ने मृतकों के परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। आपदा में घायल हुए व्यक्ति के परिवार से मुलाक़ात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने सभी आपदा प्रभावितों को आपदा राहत सामग्री भी दी। 
राजवन से वापसी के दौरान उन्होंने थलटूखोड़ में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों से मुलाकात की। आपदा प्रभावितों से मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद जल्दी से जल्दी उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन से आग्रह किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी हैं। सरकार सभी प्रभावितों के पुनर्वास के लिए जल्दी से जल्दी प्रभावी कदम उठाए। 
केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को हर संभव सहयोग कर रही है। मैंने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर हिमाचल के हालात से अवगत करवाया है। उन्होंने आपदा से निपटने और पुनर्वास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। इस मौके पर उनके साथ मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा, जोगिंदर नगर विधायक प्रकाश राणा, बल्ह विधायक इन्द्र सिंह गांधी और द्रंग विधायक पूर्ण चंद्र ठाकुर समेत स्थानीय नेता और पदाधिकारी भी रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow