प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आज से विद्यार्थियों और शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था शुरू 

हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से विद्यार्थियों और शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था शुरू हो गई है। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छुट्टियां समाप्त होते ही पूरे प्रदेश में इस नई व्यवस्था को लागू

Aug 2, 2024 - 13:53
 0  33
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आज से विद्यार्थियों और शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था शुरू 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-08-2024

हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से विद्यार्थियों और शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था शुरू हो गई है। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छुट्टियां समाप्त होते ही पूरे प्रदेश में इस नई व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। मोबाइल एप से हाजिरी लगते ही विद्या समीक्षा केंद्र में हाजिरी का डाटा ट्रांसफर हो जाएगा। 

शिक्षा विभाग ने स्मार्ट उपस्थिति एप से हाजिरी अनिवार्य करने के जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। शिमला के सुन्नी शिक्षा खंड में ट्रायल सफल रहने के बाद अब पूरे प्रदेश में नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। स्कूलों में अब शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को समय पर आना ही होगा। उनकी हाजिरी मोबाइल एप से दर्ज की जाएगी। इसमें समय और लोकेशन अपने आप आ जाएंगे। 

इस नई व्यवस्था को दो अगस्त से सभी स्कूलों के लिए लागू कर दिया गया है। बीते माह ट्रायल आधार पर इस व्यवस्था को शुरू किया गया था। व्यवस्था को समझने के लिए कुछ दिन दिए गए थे। इसके लिए संबंधित शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। मोबाइल के लिए अलग से एप बनाया गया है। एप के माध्यम से शिक्षकों को स्टाफ लॉगिन से पहले खुद की हाजिरी दर्ज करानी होगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow