प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिंदल ने कांग्रेस सरकार को घेरा

भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है बिन्दल ने कहा कि बीते डेढ़ साल में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है सरेआम हत्याएं हो रहे हैं पुलिस कर्मचारी भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे

Jun 13, 2024 - 14:17
 0  68
प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिंदल ने कांग्रेस सरकार को घेरा

सरेआम हत्या के मामले का रहे सामने, प्रदेश सरकार ने साधी चुपी

कालाअंब के एक पुलिस कर्मी ने भी सिस्टम को कोसा

यंगवार्ता न्यूज़- नाहन     13-06-2024

भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है बिन्दल ने कहा कि बीते डेढ़ साल में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है सरेआम हत्याएं हो रहे हैं पुलिस कर्मचारी भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। 

चंबा में इंटेलिजेंस ब्यूरो की कर्मी की हत्या और पुलिस थाना के नजदीक मिला शव औऱ दूसरी और कालाअंब पुलिस कर्मी द्वारा उच्च अधिकारियों व सिस्टम पर लगाए गंभीर आरोप कहीं ना कहीं प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ल ने कहा कि जिला सिरमौर के कालाअंब में एक पुलिस कर्मी ने एक वीडियो जारी कर विभाग के उच्चाधिकारियों समस्त सिस्टम पर दबाव बनाकर गलत काम करने को लेकर खुलासा किया है पुलिस कर्मी को प्रताड़ित किया गया । इसके पश्चात संबंधित पुलिस कर्मचारी बीते कल से लापता है। 

इसके अलावा चंबा में इंटेलिजेंस ब्यूरो के कर्मी की सर पर वार करने के पश्चात हुई हत्या और शव पुलिस थाना के नजदीक मिलना कहीं ना कहीं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मामलों में चुप्पी साधे हैं। 

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास है और प्रदेश में कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में एसआईटी गठित कर निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow