बंदूक के छर्रे लगने से पांच वर्षीय मासूम गंभीर हालत में आईजीएमसी में भर्ती 

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के अंतर्गत घुमारवीं उपमंडल के भराड़ी थाना के तहत हरितल्यांगर गांव में बंदूक के छर्रे लगने से पांच वर्षीय मासूम गम्भीर रूप से घायल हो गया। बच्चा गम्भीर हालत में शिमला आईजीएमसी में दाखिल

Sep 29, 2023 - 21:06
 0  27
बंदूक के छर्रे लगने से पांच वर्षीय मासूम गंभीर हालत में आईजीएमसी में भर्ती 

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर     29-09-2023

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के अंतर्गत घुमारवीं उपमंडल के भराड़ी थाना के तहत हरितल्यांगर गांव में बंदूक के छर्रे लगने से पांच वर्षीय मासूम गम्भीर रूप से घायल हो गया। बच्चा गम्भीर हालत में शिमला आईजीएमसी में दाखिल है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। 

हैरानी इस बात की है कि किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी और घायल बच्चे को आईजीएमसी शिमला पहुंचा दिया गया, जहाँ से डॉक्टर ने भराड़ी पुलिस को सूचना दी। उधर शिमला- मटौर नेशनल हाइवे पर हरितलयांगर में ढाबा चलाने वाले राकेश ने पुलिस को कहा कि रात करीब 10:30 बजे मकान मालिक कमल अपने पांच वर्षीय पोते को साथ लेकर आया व दोनों दादा पोता ढाबे के साथ वाले कमरे में चले गए। 

इसी दौरान कुछ ही पलों में अंदर से गोली चलने की आवाज आई। ढाबा संचालक राकेश के मुताबिक जब वह अंदर गया तो बन्दूक नीचे पड़ी थी, जबकि कमल ने अपने पांच वर्षीय पोते को उठाया हुआ था।

पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से 6  कारतूस, एक गन, गन पाउडर और शराब की आधी बोतल सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow