भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा दूसरी बार मंत्री पद का संभालेंगे दायित्व  

केंद्र की एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा दूसरी बार मंत्री पद का दायित्व संभालेंगे। एनडीए के शपथ ग्रहण समारोह में नड्डा ने अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले नड्डा के पास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय रहा

Jun 10, 2024 - 11:41
 0  89
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा दूसरी बार मंत्री पद का संभालेंगे दायित्व  

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर   10-06-2024

केंद्र की एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा दूसरी बार मंत्री पद का दायित्व संभालेंगे। एनडीए के शपथ ग्रहण समारोह में नड्डा ने अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले नड्डा के पास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय रहा है। 

हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर स्थायी नियुक्ति होने तक नड्डा ही कामकाज देखेंगे। वहीं इस तापपोशी के साथ पूरे हिमाचल, विशेषकर गृहजिला बिलासपुर में भी जश्र का माहौल है। यहां बता दें कि जून 2019 से 2020 तक पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और 20 जनवरी, 2020 से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सचिव पद पर रह चुके हैं। नड्डा एक वकील और राजनेता हैं। नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था उनके पिता नारायण लाल नड्डा और मां कृष्ण नड्डा थी। उनकी शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल पटना में हुई है। इसके बाद उन्होंने बीए पटना कॉलेज और विधि संकाय एचपीयू शिमला से एलएलबी की है।

जेपी नड्डा के बेहद करीबी एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य स्वदेश ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नड्डा का कार्यकाल सफलतम रहा है। अब उन्हें बधाई एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। प्रदेश के अन्य नेताओं के साथ बिलासपुर जिला के तीनों विधायक त्रिलोक जम्वाल, जेआर कटवाल व रणधीर शर्मा और जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान दिल्ली पहुंच गए हैं। वे भी एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow