भारतीय सेना अकादमी देहरादून से पास आउट के बाद साहिल डडवाल  बने लेफ्टिनेंट 

भारतीय सेना अकादमी देहरादून से पास आउट के बाद साहिल डडवाल लेफ्टिनेंट बने। इसके बाद नादौन के बेला गांव में खुशी की लहर

Dec 14, 2025 - 15:38
 0  15
भारतीय सेना अकादमी देहरादून से पास आउट के बाद साहिल डडवाल  बने लेफ्टिनेंट 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    14-12-2025

भारतीय सेना अकादमी देहरादून से पास आउट के बाद साहिल डडवाल लेफ्टिनेंट बने। इसके बाद नादौन के बेला गांव में खुशी की लहर है। साहिल के मामा और वन विभाग में अधिकारी कुलतार हीर ने बताया कि साहिल नगरोटा बगवां के रहने वाले हैं।

वे अधिकतर समय मामा के पास ही रहे हैं। साहिल की जमा दो की शिक्षा योल कैंट में हुई। इसके बाद वे एनडीए में सफल हुए।साहिल के पिता संजीव डडवाल सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार हैं।

माता रंजना ने बताया कि साहिल के दादा भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। वह बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रहा। उन्होंने बताया कि साहिल का भाई क्षितिज बीएएमएस कर रहा है। साहिल की उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow