मंडियो में सेब की धमाकेदार एंट्री , गाला अर्ली स्पर के दाम 4 हज़ार के पार

जिला के सेब सीजन ने अब रफ्तार पकड़ ली है। भट्टाकुफर  में करसोग से अर्ली स्पर का हाफ बॉक्स 2100 तक बिका  फुल बॉक्स 4300 वहीं पिछले कल 5100 तक सेब बिका है , सेब सीजन के दौरान अर्ली वैरायटी के सेब के बाजार में आने के बाद मंडी चढ़ना शुरू हो गई

Jul 24, 2024 - 17:31
 0  10
मंडियो में सेब की धमाकेदार एंट्री , गाला अर्ली स्पर के दाम 4 हज़ार के पार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  24-07-2024

जिला के सेब सीजन ने अब रफ्तार पकड़ ली है। भट्टाकुफर  में करसोग से अर्ली स्पर का हाफ बॉक्स 2100 तक बिका  फुल बॉक्स 4300 वहीं पिछले कल 5100 तक सेब बिका है , सेब सीजन के दौरान अर्ली वैरायटी के सेब के बाजार में आने के बाद मंडी चढ़ना शुरू हो गई हैं। राजधानी शिमला के भट्टाकुफर स्थित फल मंडी में जिला शिमला के करसोग और ऊपरी शिमला ठियोग , मतियाना , चौपाल , चुराग क्षेत्रों से रायल , टाइडमैन सेब , स्पर , गाला , जेड 1 सहित अर्ली किस्म का सेब पहुंच रहा है। 
फल मंडी भट्टाकुफर में आढ़ती यशवंत शर्मा का कहना है बाग़वानो को फ़सल के अच्छे दाम मिल रहे है। हिमाचल का सेब खूब पसंद किया जा रहा है। ख़ासकर दिन के समय गाड़ियां खाली रह जाती है जिसके चलते जो सुबह के समय 2000 बिकता है वो भी 3000 तक बिकता है। इस समय हर रोज 10 हज़ार से 15 हज़ार पेटीयां सेब की पहुंच रही है। वहीं बागवान बोले कि मशीनरी से लेकर खाद, दवाइयो के दाम आसमान छू रहे है। 
मंडियों तक सेब पहुंचाने में 500 रुपए हर पेटी पर खर्च आ रहा है , जबकि उस हिसाब से दाम नहीं मिल रहे। इन दामों से बागवान संतुष्ट नहीं है। मौसम की बेरुखी से सेब के पौधे बचाने भी मुश्किल हो गए है।  ऊपर से मजदूरी से लेकर ढूलाई और गाड़ियों का किराया इतना अधिक है कि जो रेट मिल रहे है उसमें संतुष्ट बागवान नहीं है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow