मणिपुर हिंसा व महिलाओं के खिलाफ अपराध के विरोध में शिमला में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

मणिपुर हिंसा में महिलाओं के साथ हुए गैंगरेप उन्हें नंगे घुमाने की घटना से पूरा देश आक्रोशित है। विपक्षी दल केंद्र व मणिपुर सरकार के खिलाफ सड़कों पर

Jul 25, 2023 - 15:42
 0  16
मणिपुर हिंसा व महिलाओं के खिलाफ अपराध के विरोध में शिमला में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     25-07-2023
 
मणिपुर हिंसा में महिलाओं के साथ हुए गैंगरेप उन्हें नंगे घुमाने की घटना से पूरा देश आक्रोशित है। विपक्षी दल केंद्र व मणिपुर सरकार के खिलाफ सड़कों पर है। शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर जनवादी महिला समिति व अन्य संगठनों ने इस जघन्य घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

इनका आरोप है कि बीजेपी सरकार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं दोषियों पर कार्यवाही करने के बजाय उन्हें बचाने का काम किया जाता है। जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान ने कहा कि मणिपुर 3 महीने से ज्यादा समय से हिंसा की आग में जल रहा है। 

लेकिन केंद्र सरकार व मणिपुर सरकार चुप्पी साधे हुए हैं यह हिंसा पूरी तरह से केंद्र प्रायोजित है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हालात काफी खराब है महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं बावजूद इसके केंद्र सरकार इसे रोकने में नाकाम दिख रही है उन्होंने मांग की है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री को तुरंत बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow