महिला आरक्षण बिल पास करने की असल में कांग्रेस की देन : प्रतिभा सिंह 

महिला आरक्षण बिल पास करने का श्रेय केंद्र सरकार ले रही है, वह असल में कांग्रेस की देन है। महिलाओं को आरक्षण देने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को जाता

Oct 1, 2023 - 16:19
 0  10
महिला आरक्षण बिल पास करने की असल में कांग्रेस की देन : प्रतिभा सिंह 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     01-10-2023

महिला आरक्षण बिल पास करने का श्रेय केंद्र सरकार ले रही है, वह असल में कांग्रेस की देन है। महिलाओं को आरक्षण देने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को जाता हैं। यह बयान कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिया है।

प्रतिभा सिंह ने शिमला में कहा कि महिला आरक्षण बिल के पास होने की खुशी है। कांग्रेस पार्टी ने ही महिला आरक्षण बिल का आधार रखा था। राजीव गांधी ने ही महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण दिया और अब 33 फीसदी आरक्षण का श्रेय बीजेपी को नहीं कांग्रेस को जाता है। 

राजीव गांधी इसको लेकर आए सोनिया गांधी ने भी इसके लिए आवाज बुलंद की लेकिन दुर्भाग्यवश नहीं हो पाया। उन्होंने महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने के सवाल के जवाब में कहा कि इसमें कौन सीट निकाल सकता है, यह देखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान जल्द लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा करें, ताकि प्रत्याशी व कार्यकर्ता फील्ड में उतर कर काम कर सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow