राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 14 से 16 अक्तूबर तक किया जाएगा आयोजित : गुंजित चीमा

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा ने कहा कि 14 अक्तूबर से 16 अक्तूबर 2024 तक पांवटा में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य एवं परम्परागत ढंग से आयोजित किया जायेगा

Sep 11, 2024 - 17:09
 0  10
राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 14 से 16 अक्तूबर तक किया जाएगा आयोजित : गुंजित चीमा

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   11-09-2024

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा ने कहा कि 14 अक्तूबर से 16 अक्तूबर 2024 तक पांवटा में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य एवं परम्परागत ढंग से आयोजित किया जायेगा।  एसडीएम गुंजीत चीमा ने यह जानकारी आज बुधवार को उपमंडलाधिकारी कार्यलय पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

इस बैठक में यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। उन्होंने बताया कि मेले में उच्च स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मेले के मुख्य आकर्षणों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद प्रतियोगितायें भी शामिल रहेंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जायेगा। गुंजीत चीमा ने कहा कि मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि महिलाओं को अपने उत्पाद के विक्रय का उचित मंच मिल सके। 

यमुना शरद महोत्सव के अवसर पर परम्परागत ढंग से जलाभिषेक एवं कलश यात्रा का आयोजन भी किया जायेगा। इसके साथ यमुना शरद महोत्सव के आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए स्मारिका भी प्रकाशित की जायेगी।

इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर, बीएमओ के एल भगत, उपमंडल आयुष अधिकारी जसप्रीत कौर, इंस्पेक्टर पांवटा साहिब करतार सिंह, सीडीपीओ गीता सिंगटा, एसएमएस उद्यान विभाग अमित बक्शी, अध्यक्ष हिमोत्कर्ष राजेंद्र तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow