राज्यपाल ने राजभवन में शशांक मणि की पुस्तक मिडल ऑफ डायमंड इंडिया का किया विमोचन  

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने बुधवार को राजभवन में शशांक मणि की पुस्तक मिडल ऑफ डायमंड इंडिया का विमोचन किया। इस मौके पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी मौजूद रहीं

Oct 12, 2023 - 13:57
 0  5
राज्यपाल ने राजभवन में शशांक मणि की पुस्तक मिडल ऑफ डायमंड इंडिया का किया विमोचन  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-10-2023

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने बुधवार को राजभवन में शशांक मणि की पुस्तक मिडल ऑफ डायमंड इंडिया का विमोचन किया। इस मौके पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी मौजूद रहीं। 

राज्यपाल ने शशांक मणि के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मिडल ऑफ डायमंड इंडिया के माध्यम से लेखक ने भारत की आर्थिक, सामाजिक और राजनीति का केंद्र उच्च वर्ग से परिवर्तित कर देश के उभरते मध्यवर्ग पर केंद्रित करने का साहसिक प्रयास किया है। 

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक हाशिए पर रहने वाले उन लोगों की अनसुनी कहानियों को उजागर करती है, जिन्हें उनके स्थान और भाषा के कारण लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया है। शुक्ला ने कहा कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को भारत को एकजुट करने के लिए काम करने की आवश्यकता है। 

शशांक मणि द्वारा संचालित जागृति यात्रा यही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत का अतीत गौरवशाली है। और हमारी आध्यात्मिकता ने किसी न किसी रूप में समाज को एकजुट किया है। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीण परिवेश में सामाजिक समरसता की मिसाल स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। 

हर वर्ग के लोग एक साथ रहते हैं, और यही भारत की ताकत है। यदि हम भारत को समझना चाहते हैं तो हमें राम को समझना होगा, क्योंकि भगवान राम ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आध्यात्मिकता का मार्ग प्रशस्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow