आईजीएमसी शिमला में आधी रात को दो गुटों में खूनी झड़प 

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC मे किसी बात को लेकर आधी रात को दो गुटों में मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि यह IGMC में  मेडिकल कॉलेज के छात्र

Oct 12, 2023 - 13:55
 0  55
आईजीएमसी शिमला में आधी रात को दो गुटों में खूनी झड़प 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      12-10-2023

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC मे किसी बात को लेकर आधी रात को दो गुटों में मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि यह IGMC में  मेडिकल कॉलेज के छात्र है, जिनके साथ किसी बात को लेकर कुछ बाहरी लोगों की कहासुनी हो गई। 

देखते ही देखते यह कहासूनी मारपीट मे बदल गई। जिसके बाद बवाल बढ़ गया। इसके बाद यहां लोगों का हुजूम लग गया। लोग देखते रहे और मेडिकल छात्र व दूसरे लोग आपस में बुरी तरह लड़ रहे थे।

दो गुटों के बीच हुई लड़ाई फ़िल्मी सीन की तरह कई मिनटों तक चलती रही। यहां खड़े किसी व्यक्ति ने लड़ाई का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। छात्रों के साथ किस बात को लेकर कहासुनी हुई, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow