राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला 13 मार्च को नाहन प्रवास पर

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि 13 मार्च को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का नाहन प्रवास प्रस्तावित है। सुमित खिमटा ने राज्यपाल के नाहन प्रवास कार्यक्रम

Mar 11, 2024 - 16:07
 0  10
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला 13 मार्च को नाहन प्रवास पर

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    11-03-2024

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि 13 मार्च को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का नाहन प्रवास प्रस्तावित है। सुमित खिमटा ने राज्यपाल के नाहन प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।  

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, कमांडेंट होमगार्ड टीआर शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण अरविंद शर्मा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजीव महाजन, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, कार्यकारी नगर परिषद नाहन संजय तोमर, उप निदेशक कृषि राजेन्द्र ठाकुर, उप निदेशक उद्यान एस.के. बक्शी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow