रिटायर्ड आईएएस अधिकारी पर फिर सरकार की मेहरबानी, एक साल के लिए बढ़ाया कार्यकाल...

हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। जहां 10 से 12 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हैं। तो वन्ही वर्तमान में चहेते रिटायर अधिकारियों को बार-बार एक्सटैंशन और री-एम्प्लॉयमैंट दी जा रही है

Jul 31, 2024 - 20:34
 0  62
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी पर फिर सरकार की मेहरबानी, एक साल के लिए बढ़ाया कार्यकाल...

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    31-07-2024

हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। जहां 10 से 12 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हैं। तो वन्ही वर्तमान में चहेते रिटायर अधिकारियों को बार-बार एक्सटैंशन और री-एम्प्लॉयमैंट दी जा रही है। सरकार ने 1987 बैच के रिटायर आईएएस अधिकारी और पूर्व मुख्य सचिव राम सुभग सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। 

बुधवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इस लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि राम सुभग सिंह 31 जुलाई 2023 को रिटायर हुए थे, लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू ने उनकी सेवा को 31 जुलाई 2024 तक बढ़ा दिया और उन्हें प्रिंसिपल एडवाइजर नियुक्त किया। अब उनका कार्यकाल फिर से एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है, जिससे उनकी सेवाएं 31 जुलाई 2025 तक जारी रहेंगी।

यह दूसरी बार है जब राम सुभग सिंह का सेवाकाल बढ़ाया गया है। पूर्व जयराम सरकार के दौरान जब कांग्रेस विपक्ष में थी तो उसने राम सुभग सिंह गंभीर आरोप लगाए थे। प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेश के बाद राम सुभग सिंह को मुख्य सचिव के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद आरडी धीमान को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। अब कांग्रेस सरकार ने उन्हें एक बार फिर सेवा विस्तार प्रदान किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow