रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने हैदराबाद पहुंचे सीएम सुक्खू 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रेवंत रेड्डी को आज हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी है। रेवंत रेड्डी और मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल हुए

Dec 7, 2023 - 19:37
 0  10
रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने हैदराबाद पहुंचे सीएम सुक्खू 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  07-12-2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रेवंत रेड्डी को आज हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी है। रेवंत रेड्डी और मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल हुए। 
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आशा व्यक्त की कि नवगठित कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में तेलंगाना राज्य तेजी से प्रगति करेगा और हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। 
उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता ने रेड्डी के नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है और नवगठित तेलंगाना सरकार जनता की आशाओं पर खरी उतरेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow