वन संपदा के संरक्षण एवं संवर्धन में जन सहभागिता महत्वपूर्ण : पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बहुमूल्य वन संपदा के संरक्षण एवं संवर्धन में जन सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा गंभीरता के साथ आवश्यक कदम उठाए जा रहे

Jul 30, 2024 - 19:39
 0  14
वन संपदा के संरक्षण एवं संवर्धन में जन सहभागिता महत्वपूर्ण : पठानिया

7वें वृत स्तरीय वन महोत्सव में कुलदीप सिंह पठानिया ने रोपा आंवले का पौधा 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    30-07-2024

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बहुमूल्य वन संपदा के संरक्षण एवं संवर्धन में जन सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा गंभीरता के साथ आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने वन महोत्सव के थीम विषय ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत सभी लोगों से पौधारोपण करने का आग्रह  किया। वनों के विस्तार को लेकर इस वर्ष वन विभाग द्वारा प्रदेश में 9000 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि में पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि चंबा वन वृत्त के तहत इस वर्ष 2000 हेक्टेयर भूमि में विभिन्न प्रजातियों के  लगभग 16  लाख पौधे  रोपित  किए जाएंगे। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा भविष्य की जरूरत  के अनुरूप   वनों के संरक्षण और संवर्धन से संबंधित कार्यों में  विभाग  द्वारा जन सहभागिता  को सुनिश्चित  बनाया जाना चाहिए। पर्यावरण संतुलन को मानवीय जीवन के लिए अनमोल बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे स्वच्छ हवा, पानी और स्वस्थ पारिस्थितिकी मिलती है।

इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, स्थानीय पंचायत प्रधान बीना देवी, वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन,एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, डीएफओ प्रोजेक्ट रामपाल, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर तथा राकेश ठाकुर उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow