सरकार के पास अपने लिए पैसे और जनता के लिए कुछ नहीं , खजाना खली होने का ढोंग कर रही कांग्रेस : सत्ती 

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कहा की कांग्रेस पार्टी के नेता बदमाश है, झूठ बोल कर जनता को गुमराह करते है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी के नेताओं का जहां मन करे वहां एसपी ऑफिस खोलने को इनके पास पैसे है, सरकार के मित्रों के लिए भी पैसे है। सरकार में अनेकों केबिट रैंक, 6 सीपीएस सहित अपने मित्रों को आर्थिक लाभ देना सरकार की कार्यप्रणाली के भाग बन गया है

Sep 15, 2024 - 19:29
 0  7
सरकार के पास अपने लिए पैसे और जनता के लिए कुछ नहीं , खजाना खली होने का ढोंग कर रही कांग्रेस : सत्ती 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  15-09-2024
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कहा की कांग्रेस पार्टी के नेता बदमाश है, झूठ बोल कर जनता को गुमराह करते है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी के नेताओं का जहां मन करे वहां एसपी ऑफिस खोलने को इनके पास पैसे है, सरकार के मित्रों के लिए भी पैसे है। सरकार में अनेकों केबिट रैंक, 6 सीपीएस सहित अपने मित्रों को आर्थिक लाभ देना सरकार की कार्यप्रणाली के भाग बन गया है। सत्ती ने कहा की पर इसके विपरीत कांग्रेस के पास कर्मचारियों, गरीबों, मरीजों और विकास के लिए पैसे नहीं है। प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है जब सरकार के कर्मचारियों को वेतन और पेंशन समय पर नहीं मिली है। 
अपनी मांग उठाने पर सरकार के कर्मचारियों पर इंक्वायरी बैठाई जाती, कर्मचारियों को मेमो दिए जाते है। सच तो यह है की इस सुख की सरकार में प्रदेश में केवल दुख ही दुख है। यह कांग्रेस की सरकार केवल छल, कपट और धोखे की सरकार है, जनता को गुमराह करने में यह कांग्रेस सरकार माहिर है। सत्ती ने कहा की कांग्रेस पार्टी पैसे ना होने के रोने का नाटक कर रही है। ऐसा बोलकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, सरकार को केंद्र से 10000 करोड़ से अधिक की राशि आती है और ऊपर से सरकार अपने साधनों के माध्यम से भी पैसा कमाती है, पर यह धन खर्च होता कहां है साथ ही कुछ ही दिनों बाद सरकार पैसा ना होने का नाटक रचती है। 
उन्होंने कहा की हिमाचल में केवल और केवल वित्तीय कुराबंधन का बोल बाला है, यह पूरी तरह से फाइनेंशियल मिस मैंजेम है। सरकार पैसे का सदुपयोग कर नहीं पा रही, डीपीआर समय पर नहीं बन रही है, करोड़ों की राशि प्रदेश से वापिस जा रही है, सरकार काम करने को राजी ही नहीं है। कांग्रेस पार्टी हिमाचल में केवल अपनों को लाभ देने के लिए ऐसा कर रही हैं, यानी जनता भ्रमित रहे और कांग्रेस के मित्रों मौज करते है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने वोट प्राप्त करने के लिए हिमाचल प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में अपने झूठ को सिद्ध करने के लिए कांग्रेस हर प्रकार का झूठ, फरेब, नकाबपोशी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow