सांसद प्रतिभा सिंह से मिलने हॉलीलाॅज पहुंचे अग्निहोत्री, नाराजगी को दूर करने की कोशिश 

कैबिनेट की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घर होलीलॉज पहुंचे। इन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह के साथ लंबी चर्चा की। वर्तमान में सरकार के ऊपर जारी संकट को देखते हुए प्रतिभा सिंह की नाराजगी

Mar 3, 2024 - 13:19
 0  324
सांसद प्रतिभा सिंह से मिलने हॉलीलाॅज पहुंचे अग्निहोत्री, नाराजगी को दूर करने की कोशिश 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   03-03-2024

कैबिनेट की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घर होलीलॉज पहुंचे। इन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह के साथ लंबी चर्चा की। वर्तमान में सरकार के ऊपर जारी संकट को देखते हुए प्रतिभा सिंह की नाराजगी को दूर करने की कोशिश इस बैठक को देखा जा रहा है। 

प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह के दिल्ली दौरे के कारण वैसे ही हिमाचल में आजकल अटकलों का दौर है। कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल सरकार की वर्किंग में समन्वय लाने के लिए अभी को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन भी करना है। 

इस कमेटी में मुख्यमंत्री, पीसीसी प्रेजिडेंट और उपमुख्यमंत्री के अलावा तीन और सदस्य शामिल किए जाने हैं। संभव है, इस मुलाकात के दौरान इस कमेटी पर भी बात हुई हो। कांग्रेस के बागी विधायकों का मामला भी इस दौरान चर्चा में आया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow