सावन मास के पहले  सोमवार को मंदिरों में शिव भक्तों की उमड़ी भीड़

सावन मास के पहले सोमवार को आज नाहन शहर के ऐतिहासिक शिव मंदिर रानीताल में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है सावन मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना का खास महत्व है ।सावन मास के पहले सोमवार पर आज शिव में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी

Jul 22, 2024 - 15:34
 0  10
सावन मास के पहले  सोमवार को मंदिरों में शिव भक्तों की उमड़ी भीड़

सावन मास में भगवान शिव की पूजा का बेहद खास महत्व

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    22-07-2024

सावन मास के पहले सोमवार को आज नाहन शहर के ऐतिहासिक शिव मंदिर रानीताल में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है सावन मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना का खास महत्व है ।सावन मास के पहले सोमवार पर आज शिव में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी रही है। जिला में जगह-जगह पर मंदिरों में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।

मीडिया से रूबरू हुए ऐतिहासिक शिव मंदिर रानीताल की पुजारी काकू राम शर्मा ने बताया कि सावन मास एक बेहद पवित्र महीना है इस महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना का खास महत्व है आज सावन मास का पहला सोमवार है। शहर नाहन के रानीताल स्थित शिव मंदिर में बड़ी संख्या में आज शिव भक्त मंदिर में शीश नवाने पहुंचे है। 

सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है उन्होंने कहा कि सावन मास का विशेष महत्व है और इस महीने भगवान शिव की पूजा करना बेहद ही शुभ माना जाता है । उन्होंने कहा कि आज के दिन विशेष रूप से यहां पूजा अर्चना कर विश्वकल्याण के लिए कामना की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow