हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना 

हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में 12 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसके चलते जिला चंबा, लाहौल स्पीति, कुल्लू,मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ हिस्सो में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना

Dec 12, 2023 - 14:48
 0  32
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-12-2023

हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में 12 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसके चलते जिला चंबा, लाहौल स्पीति, कुल्लू,मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ हिस्सो में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 

वहीं सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली हुई है।लेकिन ठंडी हवाओं से मौसम काफी सर्द हो गया है और तापमान में भी काफी गिरावट आई है। वही मौसम विभाग ने ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका जताई है।  

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि 12 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश में सक्रिय हो रहा है जिसका असर जिला चंबा, लाहौल स्पीति, कुल्लू,मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ भागों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक मौसम पूरी तरह से साफ बना रहने की संभावना है। 

उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ बना रहा है। प्रदेश में अभी न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य चले हुए हैं। न्यूनतम तापमान सुमदो में -5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वही मनाली और कल्पा के तापमान भी माइनस में चले हुए हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow