हिमाचल प्रदेश में अगले 3-4 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना

Jun 26, 2024 - 11:24
 0  40
हिमाचल प्रदेश में अगले 3-4 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-06-2024

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। प्रदेश में मानसून की दस्तक झमाझम बारिश के साथ होने के आसार हैं। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में 28 जून से 2 जुलाई तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

वहीं 28 से 30 जून तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं आज राजधानी शिमला में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप खिली है। गुरुवार को भी कुछ स्थानों पर मौसम खराब रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश के साथ अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। उधर, मंगलवार को  कोटखाई में 17.1, नारकंडा 13.5, नदौन 7.0, सराहन 6.0 और सुंदरनगर में 5.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow