हिमाचल प्रदेश में आज मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट किया जारी

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य में 12 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा।। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों व पर्यटकों से अपील की

Sep 7, 2024 - 13:55
 0  21
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट किया जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     07-09-2024

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य में 12 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा।। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों व पर्यटकों से अपील की है कि नदी-नालों के पास न जाए। साथ वाहन चालकों भी ध्यानपूर्वक गाड़ी चलाने का आह्वान किया है। 

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा नयनादेवी में 158.6 एमएम, देहरा गोपीपुर में 64.0, आरएल बीबीएमबी में 57.6, धर्मशाला में 55.2, पालमपुर में 32.4, भरमौर में 25.0, कसौली में 19.0, सराहन में 22.0, कांगड़ा में 17.2, ऊना में 9.8, मंडी में 9.6 व डलहौजी में 6.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। राज्य में शुक्रवार सुबह दस बजे तक राज्य में 40 सडक़ों व तीन पुलों पर आवाजाही बाधित रही। 32 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित चल रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow