हिमाचल में आर्थिक संकट के चलते रुके विकास कार्य,रोजगार पूरी तरह से ठप : जयराम ठाकुर 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट के चलते विकास के काम रुक गए हैं और रोजगार पूरी तरह से ठप हो गया है। इन हालातों में प्रदेश विकास के पथ पर आगे कैसे बढ़ेगा

Sep 10, 2024 - 16:01
 0  13
हिमाचल में आर्थिक संकट के चलते रुके विकास कार्य,रोजगार पूरी तरह से ठप : जयराम ठाकुर 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    10-09-2024

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट के चलते विकास के काम रुक गए हैं और रोजगार पूरी तरह से ठप हो गया है। इन हालातों में प्रदेश विकास के पथ पर आगे कैसे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सीपीएस के अलावा और भी कई कैबिनेट रैंक देकर सरकार खर्चे कर रही है, मगर यहां कर्मचारियों को देने के लिए वेतन का पैसा नहीं है और पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल रही। 

उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री उन्हें व प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी को दोषी ठहरा रहे हैं, जबकि दोषी इस सरकार की व्यवस्थाएं हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आर्थिक स्थिति पर सदन में हुई चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि नियम 67 में भी हमने इस आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा का प्रस्ताव दिया था। प्रदेश जानना चाहता है कि वस्तुस्थिति क्या है। 

जब सदन चलता है, तो पहले जानकारी सदन को दी जानी चाहिए, लेकिन इसमें विलंब हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे पहले पूरा देश प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर चर्चा कर चुका है। कर्मचारी को पहली तारीख को वेतन नहीं मिला, पेंशनर को अभी तक पेंशन नहीं मिल पाई। जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम यही कहते हैं कि इसके लिए हम दोषी नहीं, पूर्व सरकार ने लोन ले रखा था, उस कारण से हालात ऐसे हुए। 

विपक्ष के नेता ने कहा कि भाजपा सरकार के आखिरी साल में बजट 64506 करोड़ का था। वर्तमान सरकार के पहले साल में 63712 करोड़ रुपए का बजट इस सरकार में बना, जो कि एक हजार करोड़ कम था। इससे पता चलता है कि हालात खराब हो रहे थे। हमारी सरकार के समय में हमने 48 हजार करोड़ के आसपास का लोन लिया, जिसमें से 38 हजार करोड की ऋण वापसी भी की गई। कांग्रेस सरकार में लोन की किस्तें भी नहीं दी जा रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow