हिमाचल में रेड अलर्ट के बीच बारिश-बर्फबारी का क्रम लगातार जारी,  350 सड़कें यातायात के लिए बंद

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रेड अलर्ट के बीच बर्फबारी लगातार जारी है। शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हो रही है। शनिवार सुबह 10 बजे तक बर्फबारी से चार राष्ट्रीय राजमार्ग और 350 सड़कें यातायात के लिए बंद

Mar 3, 2024 - 12:49
 0  67
हिमाचल में रेड अलर्ट के बीच बारिश-बर्फबारी का क्रम लगातार जारी,  350 सड़कें यातायात के लिए बंद

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-03-2024

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रेड अलर्ट के बीच बर्फबारी लगातार जारी है। शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हो रही है। शनिवार सुबह 10 बजे तक बर्फबारी से चार राष्ट्रीय राजमार्ग और 350 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। 1314 बिजली ट्रांसफॉर्मर 10 पेयजल योजनाएं ठप हैं।

कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला में भारी बारिश हो रही है। सुबह 10 बजे तक केलांग ने 40 सेंमी, उदयपुर में 40, सिस्सू में 30, नार्थ पोर्टल 30, साउथ पोर्टल में 60 सेंटीमीटर, कोकसर में 45, दारचा  रोहतांग में 90, बरालाचा में 100, कुंजम पास में 100, शिंकुला दर्रा 110 सेंटीमीटर बर्फबारी का अनुमान है। इसके अलावा जलोडी दर्रा में 30 और सोलंगनाला में 30 सेंमी ताजा बर्फबारी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow