हिमाचल में हर वर्ष घट रहा सेब उत्पादन, मंडियों में पिछले साल के मुकाबले कम पहुंची पेटियां  

हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन लगभग 70 फीसदी पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक सिर्फ एक करोड़ पेटी ही मंडी में पहुंच पाई है। अगर पिछले साल से तुलना करते, तो पिछले साल के मुकालबे अभी तक 50 प्रतिशत पेटियां मंडियों में कम पहुंची

Sep 10, 2023 - 15:57
 0  7
हिमाचल में हर वर्ष घट रहा सेब उत्पादन, मंडियों में पिछले साल के मुकाबले कम पहुंची पेटियां  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     10-09-2023

हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन लगभग 70 फीसदी पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक सिर्फ एक करोड़ पेटी ही मंडी में पहुंच पाई है। अगर पिछले साल से तुलना करते, तो पिछले साल के मुकालबे अभी तक 50 प्रतिशत पेटियां मंडियों में कम पहुंची है। मार्केटिंग बोर्ड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अभी तक एक करोड़ नौ हजार पेटियां मंडियों में पहुंची हैं। 

जबकि पिछले वर्ष तीन करोड़ 19 लाख पेटियां अब तक मंडियों में पहुंच चुकी थी। मौसम की मार के कारण हिमाचल प्रदेश में इस बार सेब उत्पादन काफी ज्यादा घटा है। इसके कारण मंडियों में सेब की पेटियां कम पहुंची है। मंडी में रोजाना की अराईवल भी पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग आधी है। 

मार्केटिंग बोर्ड से प्राप्त आंकड़ों अनुसार एपीएमसी की मंडियों में अभी तक दस किलो के 63,061 करोड़ पेटियों का कारोबार हुआ है। 20 किलो की 9,762 पेटियों का करोबार हुआ है, जबकि 24 किलो की 55 लाख से ज्यादा पेटियों का कारोबार हुआ है। वहीं, एपीएमसी की मंडियों के बाहर और हिमाचल से बाहर जाने वाली दस किलो की पेटियों की संख्या दो लाख से ज्यादा है। 

20 किलो की 22 हजार पेटियां है, जबकि 24 किलो की चार लाख से ज्यादा पेटियोंं का कारोबार हुआ है। सेब को तैयार होने के लिए अच्छे तापमान की जरूरत रहती है। इस समय करीब 30 डिग्री सेल्सियस तापमान की निम्न ऊंचाई वाले इलाकों में जरूरत रहती है, जबकि आजकल तापमान इससे कम हो रहा है। अगर कुछ समय के लिए तापमान बढ़ भी जाता है, तो फिर यह 22 डिग्री के आसपास ही पहुंच रहा है। 

इससे सेब को पर्याप्त तापमान नहीं मिल पा रहा और सेब का फल विकसित ही नहीं हो पा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन इलाकों में आ रही है, जहां बारिश ज्यादा होती है और धूप कम निकलती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow