अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई हरियाणा नंबर की बस , एक की मौत , दो घायल

कुल्लू–मनाली–चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित गांव देहणी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां नेशनल हाईवे के मोड़ा टोल प्लाजा के पास एक हरियाणा नंबर की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक करीब 100 फुट दूर जाकर पलट गया।

Mar 7, 2026 - 20:28
 0  22
अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई हरियाणा नंबर की बस , एक की मौत , दो घायल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर 07-03-2026
कुल्लू–मनाली–चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित गांव देहणी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां नेशनल हाईवे के मोड़ा टोल प्लाजा के पास एक हरियाणा नंबर की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक करीब 100 फुट दूर जाकर पलट गया। 
इस हादसे में पैदल जा रहा एक एक व्यक्ति भी बस की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, हादसे में दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कीरतपुर साहिब पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। 
बताया जा रहा है कि जो बस हादसे का शिकार हुई है वह खराब हो गई थी। बस चालक बस को हल्का-फुल्का ठीक करवाने के बाद कीरतपुर साहिब की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और एक ट्रक और राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow