अहमदाबाद में जुब्बल के बागवान को सेब का रिकॉर्ड तोड़ दाम मिलने से बागवान खुश
अहमदाबाद की नरोड़ा फल मंडी में शिमला जिले के जुब्बल विकासखंड के नंदपुर क्षेत्र के बागवान चंदन शर्मा को सेब के 1400 रुपये प्रति लेयर दाम मिले। यह अब तक इस सीजन का रिकॉर्ड दाम
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 18-08-2024
अहमदाबाद की नरोड़ा फल मंडी में शिमला जिले के जुब्बल विकासखंड के नंदपुर क्षेत्र के बागवान चंदन शर्मा को सेब के 1400 रुपये प्रति लेयर दाम मिले। यह अब तक इस सीजन का रिकॉर्ड दाम है।
जुब्बल का बागवान नाशपती के साथ स्पर की एडम जेड वन किस्म के सेब की सिंगल लेयर की सैंपल के तौर पर 10 पेटियां लेकर अहमदाबाद गया था। यहां उसे 280 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले। फसल के बेहतर दाम मिलने से बागवान का चेहरा खिल गया। एक पेटी का वजन पांच किलो ग्राम था।
चंदन शर्मा ने बताया एडम जेड वन किस्म सिडलिंग से तैयार किया है। इसे तैयार होने में करीब तीन महीने का समय लग जाता है।उन्होंने बताया कि अब ज्यादातर बागवान रूट स्टॉक की तरफ जा रहे हैं। यदि बागवान रूट स्टॉक के मुकाबले 50 फीसदी मेहनत भी सिडलिंग से सेब को तैयार करने में करें तो उसे इसका बहुत अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है।
अहमदाबाद फल मंडी के आढ़ती अमित ने बताया कि शिमला से बेहतर गुणवत्ता वाले स्पर की खेप मंडी में पहुंची थी। इसके चलते इसे बेहतर दाम मिल हैं। यह अहमदाबाद फल मंडी का अब तक सबसे अधिक दाम है।
What's Your Reaction?