पांवटा साहिब में 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पांवटा साहिब के मालगी में एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। आपसी विवाद कारण बताया जा रहा

Aug 18, 2024 - 11:40
 0  69
पांवटा साहिब में 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   18-08-2024

पांवटा साहिब के मालगी में एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। आपसी विवाद कारण बताया जा रहा है। 

परिवार के एक सदस्य से बातचीत कर पता चला है कि मृतका और उसके पति में लंबे समय से अनबन चल रही थी और मृतका घर में अक्सर लड़ाई झगडे रखती थी। जिसके चलते दोनों अलग-अलग रहते थे। मृतका गीता देवी और उनके पति का झगड़ा इतना बढ़ चुका था कि अब बात तलाक तक जा पहुंची थी। 

मुकेश कुमार अपने दोनों बच्चे एवं माता-पिता भाई बहन के साथ इस घर में अलग रहता था और साथ ही एक कंपनी में काम करके अपने बच्चों का भरण पोषण कर रहा था।

पुरुवाला थाना प्रभारी राजेश पॉल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी के एक महिला ने कुछ नशीली दवाई खा कर अपनी जान दे दी है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची वह महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow