विधायकों को काले नाग, मेंढक, ओर अब कूटने तक के बयान निंदनीय : डॉ बिंदल 

भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पतन की ओर जा रही है। प्रदेश के सुलझे हुए मुख्यमंत्री स्वंय अराजकता फैलाने शांति भंग करने के बयान दे रहे

Apr 14, 2024 - 15:47
 0  20
विधायकों को काले नाग, मेंढक, ओर अब कूटने तक के बयान निंदनीय : डॉ बिंदल 

CM जब तक कांग्रेस में थे तब तक साफ पाक, BJP में आए तो बता रहे भ्रष्टाचारी

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    14-04-2024

भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पतन की ओर जा रही है। प्रदेश के सुलझे हुए मुख्यमंत्री स्वंय अराजकता फैलाने शांति भंग करने के बयान दे रहे हैं। पूर्व विधायकों को कभी काले नाग बताते हैं कभी विधायको को भेड़े बोलते है कभी मेंढक और कभी सरेआम मंच से विधायकों को कूटने तक के बयान देना प्रदेश की राजनीति को शर्मसार करने वाला है। 

भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस आज दूसरों पर आरोप लगा रही है। जब तक पूर्व 6 विधायक कांग्रेस में थे तो पाक साफ नजर आते थे आज भाजपा में शामिल होते ही मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल नाहन में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। 

डॉ राजीव बिंदल ने मोदी सरकार के आगामी लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र को बेहद सराहनीय बताया है। बिन्दल ने कहा  की मोदी सरकार ने संकल्प लिया है कि आगामी 5 वर्षों में देश को विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाएंगे। गरीब कल्याण महिला विकास युवा उत्थान के लिए चलाई गई योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ते हुए बजट में बढ़ोतरी करेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow