कांग्रेस का ''मनरेगा बचाओ संग्राम,केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप

सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय नाहन में आज केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए जा रहे बदलावों के खिलाफ सांकेतिक भूख हड़ताल आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा को कमजोर करने का आरो

Jan 12, 2026 - 11:23
 0  2
कांग्रेस का ''मनरेगा बचाओ संग्राम,केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून को बदलने के विरोध में की जा रही हड़ताल,

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 12-01-2026

सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय नाहन में आज केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए जा रहे बदलावों के खिलाफ सांकेतिक भूख हड़ताल आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि जब तक मनरेगा में किए गए संशोधन वापस नहीं लिए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मनरेगा कानून के तहत हर परिवार को 100 दिन का रोजगार देने की गारंटी दी गई थी, जबकि रोजगार न मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा कानून को कमजोर करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

विधायक ने कहा कि पहले मनरेगा में केंद्र और राज्य के बीच 90/10 की लागत साझेदारी थी, जिसे अब बदलकर 60/40 कर दिया गया है, जिससे राज्यों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीते दो-तीन वर्षों से केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के लिए पर्याप्त बजट जारी नहीं किया गया। 

जिससे यह साफ जाहिर होता है कि केंद्र सरकार मनरेगा कानून को समाप्त करना चाहती है। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मनरेगा कानून में संशोधन वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं सिरमौर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष आनंद परमार ने बताया कि मनरेगा बचाव संग्राम के तहत यह सांकेतिक भूख हड़ताल का आयोजन किया गया है। 

जिसमें केंद्र सरकार को मनरेगा में किए गए बदलाव को वापस लेने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार इस पर पुनर्विचार नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी ग्रामीण स्तर पर लोगों को एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार करेगी ताकि गरीब मजदूर वर्ग के अधिकारों की रक्षा की जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow