कांगड़ा में नाबालिक लड़की बनी मां, किशोरी ने प्राइवेट अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म 

देवभूमि हिमाचल में एक बार फिर शर्म सर करने वाली घटना सामने आई है , जहां एक नाबालिक लड़की ने बच्चों को जन्म दिया है। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की एक पंचायत का है जहां एक नाबालिक लड़की मां बन गई

Jul 29, 2024 - 19:43
 0  63
कांगड़ा में नाबालिक लड़की बनी मां, किशोरी ने प्राइवेट अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म 

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    29-07-2024

देवभूमि हिमाचल में एक बार फिर शर्म सर करने वाली घटना सामने आई है , जहां एक नाबालिक लड़की ने बच्चों को जन्म दिया है। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की एक पंचायत का है जहां एक नाबालिक लड़की मां बन गई है। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की एक पंचायत में एक किशोरी को अचानक पेट में दर्द हुआ ,

जिसके चलते परिजन उसे फतेहपुर के ही एक निजी अस्पताल में ले गए। इस दौरान जब चिकित्सकों ने नाबालिक लड़की की जांच की तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। डाक्टरों ने बताया की नाबालिक लड़की गर्भवती है और इसको प्रसव वेदना हो रही है। 

जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया पड़ेगा। इसी दौरान किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बताते है की जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है। निजी अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि एक निजी अस्पताल प्रबंधन से सूचना मिली थी कि अस्पताल में एक नाबालिक लड़की को भर्ती करवाया गया है जिस्ने बच्चे को जन्म दिया है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी तक नाबालिक लड़की ने बच्चों के पिता का नाम नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow