किन्नौर के पूह खंड में पड़ने वाले शिपकी-ला के रास्ते चीन के साथ एक जून से शुरू होगा व्यापार  

जिला किन्नौर के पूह खंड में पड़ने वाले शिपकी-ला के रास्ते चीन के साथ व्यापार एक जून से शुरू होगा। व्यापार शुरू करने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा बुधवार को होगी

Mar 18, 2026 - 15:40
 0  4
किन्नौर के पूह खंड में पड़ने वाले शिपकी-ला के रास्ते चीन के साथ एक जून से शुरू होगा व्यापार  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    18-03-2026

जिला किन्नौर के पूह खंड में पड़ने वाले शिपकी-ला के रास्ते चीन के साथ व्यापार एक जून से शुरू होगा। व्यापार शुरू करने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा बुधवार को होगी। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा शिपकी-ला व्यापार प्राधिकरण से संबंधित विभागों और हितधारकों के साथ बैठक करेंगे।

एक जून से 30 सितंबर तक चलने वाले इस बार के सीजन में केवल पुह खंड के स्थानीय व्यापारियों को चीन के साथ कारोबार करने की अनुमति होगी। आने वाले वर्षों में अन्य क्षेत्रों के कारोबारियों के लिए दायरा बढ़ाया जा सकता है। 

शिपकी ला के रास्ते चीन से व्यापार छह साल बाद शुरू हो रहा है। कोविड के समय साल 2020 में शिपकी ला के रास्ते व्यापार बंद कर दिया गया था। पिछले साल विदेश मंत्रालय ने शिपकी ला के रास्ते फिर से व्यापार शुरू करने की मंजूरी दी है। 

किन्नौर प्रशासन ने व्यापार करने को लेकर तैयारियां पिछले साल दिसंबर से शुरू कर दी थी। 15 दिसंबर को इससे संबंधित पहली बैठक हुई थी, जिसमें शिपकी-ला–नमगिया क्षेत्र में संपर्क सड़क, सुरक्षा व्यवस्था, सीमा शुल्क, चिकित्सा एवं आपात सेवाएं, व्यापारियों का पंजीकरण और विभागीय समन्वय जैसे महत्वपूर्ण कार्य विभिन्न विभागों को सौंपे गए थे। 

इन्हीं कार्यों की प्रगति की समीक्षा बुधवार को की जाएगी। व्यापारियों का पंजीकरण भी जल्द शुरू होगा। पंजीकरण तहसीलदार पूह करेंगे। पंजीकरण के लिए पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पूर्व व्यापा पूर्व व्यापार रिकॉर्ड (यदि उपलब्ध हो) और पासपोर्ट आकार के फोटो देने होंगे। आयात-निर्यात केवल भारत सरकार की ओर से अधिसूचित वस्तुओं तक सीमित रहेगा। 

सीमा शुल्क विभाग की ओर से स्थानीय सीमा शुल्क स्टेशन, शिपकी-ला पर आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी और अधिसूचित आयात-निर्यात वस्तुओं की सूची का प्रसार किया जाएगा। सीमा पर आते-जाते समय वस्तुओं की गहन चेकिंग होगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow